Posts

Showing posts with the label काफल के औषधीय गुण

उत्तराखंड की विविधता को दर्शाता काफल और उसके औषधीय गुण

Image
'काफल' उत्तराखण्ड  के जंगलों में पाया जाने वाला औषधियों से भरपूर फल -  काफल का पेड़ -  काफल का पेड़ उत्तराखण्ड के जंगलों के साथ साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में पाया जता है , इन छोटे रसीले कंचे  से भी छोटे आकार के फलों का उत्तराखंड में बहुत अधिक महत्व है ,पारंपरिक रूप से भी और औषधियों के रूप में भी ।काफल का फल जब कच्चा होता है तो हरे रंग का और पकने के बाद लाल रंग का हो जाता है ,खाने में बेहद स्वादिष्ट ये फल ठंडे इलाके में अधिक मिलता है । काफल का वानस्पतिक नाम - मिरीका एस्कुलेंटा काफल कौन से समय में खाने योग्य होता है -  काफल एक पहाड़ी फल है , यह ग्रीष्म ऋतु में होता है लगभग जून के महीने में पक कर तैयार हो जाता है । क्या काफल का सिर्फ फल खाने योग्य होता है?  नहीं, काफल के फल को खाने के अलावा कई और उपयोग और फायदे है , काफल के फल के अंदर एक गुठली होती है जिसका तेल बनता है , जो कई बीमारियों से राहत देता है , काफल को सुखाकर चूर्ण बना कर भी इस्तेमाल किया जाता है । काफल का फल कौन कौन सी स्वास्थ्य समस्याओं में मददगार है? उत्तराखंड में कई ऐसे औषधीय गुणों की वनस्पतिया...